नारायणपुर

नक्सलियों के मंसूबे नाकाम, सुरक्षा बलों ने जंगल में बरामद आईईडी किया निष्क्रिय

इकनार गांव के जंगल में लगाई गई थी कुकर कमांड आईईडी, बीडीएस टीम की तत्परता से बड़ा हादसा टला…

नारायणपुर, 09 अक्टूबर 2025।
नारायणपुर जिले में नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया। थाना धनोरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम इकनार के जंगल पहाड़ी क्षेत्र से सुरक्षा बलों ने 01 नग कुकर कमांड आईईडी (लगभग 05 किलोग्राम वजन की) बरामद की, जिसे बीडीएस टीम ने मौके पर ही सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक भा.पु.से. श्री रोबिनसन गुड़िया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भा.पु.से. श्री अक्षय साबद्रा तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑप्स) भा.पु.से. श्री अजय कुमार के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत की गई।

जानकारी के अनुसार, आज दिनांक 09 अक्टूबर 2025 को थाना धनोरा क्षेत्र में डी-माइनिंग एवं सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान जंगल क्षेत्र में विस्फोटक सामग्री होने की आशंका पर बीडीएस टीम ने सावधानीपूर्वक तलाशी ली। सर्चिंग के दौरान 01 नग कुकर कमांड आईईडी बरामद हुई।

बीडीएस टीम ने सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए मौके पर ही आईईडी का सुरक्षित नष्टीकरण किया। समय रहते कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।

पुलिस ने बताया कि यह बरामदगी नक्सलियों की सक्रियता को दर्शाती है, जो सुरक्षा बलों एवं आम नागरिकों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से विस्फोटक लगाते हैं।

सुरक्षा बल और पुलिस विभाग लगातार सघन सर्चिंग एवं डी-माइनिंग ऑपरेशन चलाकर नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बना रहे हैं। इस कार्रवाई में डीआरजी नारायणपुर एवं बीडीएस टीम के जवानों की भूमिका सराहनीय रही।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page