Saturday, July 12, 2025

वर्षों से फरार नक्सली मालूराम पुलिस के शिकंजे में

- Advertisement -spot_img

ग्राम बड़ेसियानार हत्याकांड का आरोपी ओरछा थाना पुलिस की गिरफ्त में आया

नारायणपुर, 1 जुलाई।
नारायणपुर जिले की ओरछा थाना पुलिस को मंगलवार को बड़ी सफलता मिली है। वर्ष 2018 के बहुचर्चित बड़ेसियानार हत्याकांड में वांछित नक्सली मालूराम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मालूराम (52 वर्ष) पिता स्व. पुर्सु राम, निवासी ग्राम आसनार (गाड़रिका), थाना ओरछा, जिला नारायणपुर, वर्ष 2018 से फरार चल रहा था।

थाना ओरछा में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 06/2018, धारा 147, 148, 149, 364, 458, 201, 302 भारतीय दण्ड संहिता एवं 25 आर्म्स एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ स्थायी वारंट जारी था।

पुलिस के अनुसार, मालूराम पूर्व में नक्सली संगठन जनताना सरकार में सक्रिय रूप से कार्यरत था और वर्ष 2016-17 के दौरान संगठन का अध्यक्ष भी रह चुका है। उसी दौरान वह कई नक्सली गतिविधियों में शामिल रहा।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मालूराम द्वारा अन्य नक्सली साथियों के साथ ग्राम आसनार, बड़ेसियानार एवं कोचाकोडसी क्षेत्रों में ग्रामीणों को डराकर नक्सली मीटिंग कराई जाती थी। इसी क्रम में 14 मार्च 2018 को बड़ेसियानार गांव में नक्सलियों ने हमला कर निर्दोष ग्रामवासियों की निर्मम हत्या कर दी थी। इस जघन्य वारदात में मालूराम की भी सक्रिय भूमिका सामने आई थी।

पुलिस लंबे समय से आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मंगलवार को उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

नक्सल गतिविधियों पर बड़ी चोट:
इस गिरफ्तारी को सुरक्षा बलों द्वारा नक्सल नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में एक बड़ी कामयाबी के रूप में देखा जा रहा है।

- Advertisement -spot_img
For You
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Latest news
Live Scores

You cannot copy content of this page

21:45