नारायणपुर

राज्यपाल रमेन डेका नारायणपुर के एक दिवसीय दौरे पर

अबूझमाड़ लइव
नारायणपुर संस्करण | 20 मई 2025 | मंगलवार


राज्यपाल रमेन डेका नारायणपुर के एक दिवसीय दौरे पर

प्रशासनिक समीक्षा और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण करेंगे…

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका आज 21 मई को नारायणपुर जिले के एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचेंगे। अपने प्रवास के दौरान वे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।

राज्यपाल का यह दौरा प्रशासनिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है, जिसमें वे जिले की विकास योजनाओं की प्रगति, सुशासन की स्थिति तथा जनहित के मुद्दों पर फीडबैक लेंगे।


‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में लेंगे भाग

अपने दौरे के दौरान महामहिम राज्यपाल ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण भी करेंगे। यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देती है, बल्कि मातृत्व सम्मान को प्रकृति से जोड़ने का एक प्रतीकात्मक प्रयास भी है।


जिला प्रशासन ने की तैयारियां पूरी

राज्यपाल के दौरे को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। सुरक्षा, स्वागत और कार्यक्रम स्थल की साज-सज्जा पर विशेष ध्यान दिया गया है। अधिकारियों को कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार समयबद्ध रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।


अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page