नारायणपुर

समाधान शिविरों में जनसंपर्क विभाग कर रहा ‘जनमन’ पत्रिका का वितरण

अबूझमाड़ लाइव
नारायणपुर संस्करण | 20 मई 2025 | मंगलवार


समाधान शिविरों में जनसंपर्क विभाग कर रहा ‘जनमन’ पत्रिका का वितरण

जन-जन तक पहुंचाई जा रही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी…

शिविरों में छायाचित्र प्रदर्शनी और पॉम्पलेट्स से हो रहा जागरूकता का विस्तार…

नारायणपुर। सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत जिले में आयोजित समाधान शिविरों में जनसंपर्क विभाग, नारायणपुर द्वारा नागरिकों को शासन की योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने का सिलसिला जारी है। जनसंपर्क विभाग द्वारा शिविर स्थलों पर नियमित रूप से सूचना स्टॉल लगाए जा रहे हैं, जहां शासन की योजनाओं से संबंधित ‘जनमन’ मासिक पत्रिका और ‘संवाद से समाधान’ पॉम्पलेट्स का वितरण किया जा रहा है।


छोटेडोंगर शिविर में उत्साहजनक सहभागिता

छोटेडोंगर के हाई स्कूल में आयोजित समाधान शिविर में जनसंपर्क विभाग की टीम द्वारा बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों को योजना संबंधी साहित्य प्रदान किया गया। इन दस्तावेजों में दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना, नियद नेल्लानार योजना, तेंदूपत्ता संग्रहण पारिश्रमिक में वृद्धि, कृषक उन्नति योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना, श्री रामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना, महतारी वंदन योजना, कन्या विवाह योजना, और अन्य कई योजनाओं की जानकारी सरल भाषा और आकर्षक स्वरूप में दी गई है।


स्थानीय नागरिकों ने की पहल की सराहना

छोटेडोंगर निवासी सरोज सलाम, निर्मला, देवशीला, पार्वती और बड़गांव की सविता भोयर एवं रैयमती यादव ने जनसंपर्क विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इन पत्रिकाओं और पर्चों से उन्हें कई योजनाओं की जानकारी मिली है, जिनसे वे पूर्व में अनभिज्ञ थीं। उन्होंने कहा कि ऐसी सूचनाएं आम लोगों तक पहुंचना न केवल जागरूकता बढ़ाती हैं, बल्कि योजना का लाभ उठाने का अवसर भी प्रदान करती हैं।


फोटो प्रदर्शनी भी बनी आकर्षण का केंद्र

शिविर स्थल पर केंद्र और राज्य शासन की उपलब्धियों को दर्शाती छायाचित्र प्रदर्शनी भी लगाई गई थी, जिसे लोगों ने बड़े ध्यान से देखा। लोगों ने कहा कि तस्वीरों और उदाहरणों के माध्यम से योजनाओं की जानकारी देना अधिक प्रभावी साबित हो रहा है।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page