नारायणपुर
नक्सलियों की कायराना करतूत: बीएसएफ के दो जवान आईईडी विस्फोट में घायल

नक्सलियों की कायराना करतूत: बीएसएफ के दो जवान आईईडी विस्फोट में घायल
नारायणपुर, 17 जनवरी 2025: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने एक कायराना हमला किया, जिसमें बीएसएफ के दो जवान घायल हो गए। यह घटना आज सुबह हुई जब गारपा गांव के पास बीएसएफ की रोड-ओपनिंग पार्टी (ROP) गश्त पर निकली थी। तभी नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया, जिसमें दो जवान घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक, यह हमला कैम्प गारपा और गारपा ग्राम के मध्य हुआ। विस्फोट के बाद इलाके में सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती की गई है और घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारी के अनुसार, विस्तृत जानकारी जल्द ही प्रदान की जाएगी।




