नारायणपुर
बस्तर संभाग के अबूझमाड़ की बालिकाओं ने ताइक्वांडो में जीता तीसरा स्थान

नारायणपुर, 16 अक्टूबर 2024 – 24वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा ताइक्वांडो प्रतियोगिता, जो 14 से 17 अक्टूबर तक गोरेला पेंड्रा मरवाही में आयोजित हो रही है, में बस्तर संभाग की अबूझमाड़ की बालिकाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में पांच संभागों की बालिकाओं ने भाग लिया, जिसमें बस्तर संभाग की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का मान बढ़ाया। 14 वर्ष की श्रेणी में स्वेता भौमिक ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि 17 वर्ष की श्रेणी में दिव्या कांगे और 19 वर्ष में मिथला दुग्गा ने रजत पदक प्राप्त किए।
कोच आर. बलराम ने प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका निभाई। इस सफलता पर जिले के शिक्षा अधिकारी लखन लाल धनेलिया, रामसाय वड्डे, और विभिन्न स्कूलों के प्राचार्य एवं शारीरिक शिक्षा शिक्षकों ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
इन खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा ने बस्तर संभाग को गर्वित किया है।




