छत्तीसगढ़

अंतागढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष राधे लाल नाग की सदस्यता को लेकर दिल्ली में हुई जम कर प्रशंसा

राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा महामंत्री संगठन बीएल सन्तोष एवं सदस्यता प्रभारी विनोद तावड़े ने की मंच से जमकर तारीफ

सदस्यता अभियान का कार्य करते समय बारिश में बह गई थी गाड़ी

दिल्ली में हुई सदस्यता अभियान की बैठक में शामिल हुए संगठन महामंत्री पवन साय,सदस्यता प्रभारी अनुराग सिंहदेव और सांसद रूप कुमारी चौधरी

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित राष्ट्रीय पदाधिकारियों से मिला मार्गदर्शन ,छत्तीसगढ़ में प्रस्तुत की अपनी रिपोर्ट

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के देशभर में चल रहे सदस्यता अभियान की अब तक की प्रगति की समीक्षा के लिए शनिवार को नई दिल्ली में बैठक हुई। सदस्यता अभियान प्रभारी अनुराग सिंहदेव ने बताया की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े, सदस्यता अभियान की राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी विजया राहटकर ने सदस्यता अभियान की अब तक की प्रगति पर बिंदुवार चर्चा की तथा सदस्यता अभियान को और अधिक तेज गति प्रदान कर निर्धारित अवधि में लक्ष्य अर्जित करने के लिए मार्गदर्शन दिया। इस बैठक में छत्तीसगढ़ से क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक अनुराग सिंहदेव, सदस्यता टोली की सदस्य व सांसद रूपकुमारी चौधरी ने हिस्सा लिया। बैठक में प्रदेश में चल रहे सदस्यता अभियान पर विस्तार से जानकारी प्रस्तुत की गई।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page