नारायणपुर

जिला कार्ययोजना बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन

भाजपा की मासिक बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय, जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को दोहराया

नारायणपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय नारायणपुर में मंगलवार को जिला मासिक कार्ययोजना बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, बूथ स्तर की गतिविधियों तथा जनसंपर्क अभियानों को लेकर विस्तृत चर्चा की।

बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए संगठनात्मक कार्यों को समयबद्ध एवं योजनाबद्ध तरीके से पूरा करने का आह्वान किया।

बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनसेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है। संगठन की मजबूती ही जनता के बीच विश्वास को और सुदृढ़ बनाएगी। कार्यकर्ताओं से आग्रह किया गया कि वे बूथ स्तर तक सक्रिय रहकर आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान में अपनी भूमिका निभाएं तथा सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने में सहयोग करें।

बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, सदस्यता विस्तार, जनसंपर्क अभियान और विभिन्न कार्यक्रमों के सफल संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा जनहित के कार्यों में पूरी निष्ठा के साथ जुटे रहने का संकल्प दोहराया।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page