जगदलपुर

बस्तर जिले के नव पदस्थ कलेक्टर आकाश छिकारा ने संभाला कार्यभार

जगदलपुर | 23 जनवरी 2026

बस्तर जिले के नव पदस्थ कलेक्टर आकाश छिकारा ने शुक्रवार को विधिवत रूप से पदभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद जिला प्रशासनिक अमले में नई ऊर्जा और सक्रियता का माहौल देखने को मिला।

आकाश छिकारा वर्ष 2017 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं। वे इससे पूर्व संयुक्त सचिव, आवास एवं पर्यावरण विभाग तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, रायपुर विकास प्राधिकरण के महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। प्रशासनिक अनुभव और योजनागत क्रियान्वयन में उनकी दक्षता को देखते हुए बस्तर जैसे संवेदनशील एवं संभावनाओं से भरपूर जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पदभार ग्रहण के पश्चात जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान कलेक्टर आकाश छिकारा ने अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया तथा जिले की प्रशासनिक, विकासात्मक एवं पर्यटन से जुड़ी गतिविधियों की संक्षिप्त जानकारी ली।

इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन, अपर कलेक्टर सीपी बघेल, ऋषिकेश तिवारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

नव पदस्थ कलेक्टर के आगमन से जिले में विकास कार्यों, पर्यटन संभावनाओं के विस्तार तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ किए जाने की अपेक्षा जताई जा रही है।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page