नारायणपुर

“भाजपा के इशारे पर चल रही हैं केंद्रीय एजेंसियां” – बिसेल नाग

कांग्रेस का भाजपा व ईडी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया विरोध

नारायणपुर | 16 जून 2025

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा सुकमा जिला मुख्यालय स्थित राजीव भवन को अटैच किए जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को भाजपा और ईडी के खिलाफ पुतला दहन कर तीव्र आक्रोश व्यक्त किया। यह प्रदर्शन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर शहर, जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में तहसील कार्यालय परिसर के सामने आयोजित किया गया।

इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष बिसेल नाग ने केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि “ईडी जैसी संस्थाएं अब भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर काम कर रही हैं। यह स्वतंत्र एजेंसियां नहीं, बल्कि राजनीतिक हथियार बन चुकी हैं।” उन्होंने कहा कि सुकमा स्थित राजीव भवन को अटैच करने की कार्रवाई राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से प्रेरित है।

“ईडी बन चुकी है भाजपा की शाखा” – रवि देवांगन

प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अमित रवि देवांगन ने आरोप लगाया कि प्रवर्तन निदेशालय केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की भाजपा सरकार की कठपुतली बन चुकी है। उन्होंने कहा, “भाजपा सरकार कांग्रेस को बदनाम करने और हमारे नेताओं पर दबाव बनाने के लिए ईडी का दुरुपयोग कर रही है। लेकिन कांग्रेस इससे डरने वाली नहीं है। हम न्याय की इस लड़ाई में हर संघर्ष के लिए तैयार हैं।”

कांग्रेस का आरोप – “तानाशाही कर रही मोदी सरकार”

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि “मोदी सरकार देश में लोकतंत्र को कुचलने पर आमादा है और विपक्ष की आवाज़ को दबाने के लिए जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है।” उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस प्रकार की राजनीतिक दुर्भावनापूर्ण कार्रवाइयां जारी रहीं, तो कांग्रेस सड़क से सदन तक विरोध करेगी।

प्रदर्शन में कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे शामिल

पुतला दहन कार्यक्रम में बिसेल नाग (अध्यक्ष, जिला कांग्रेस), रघु मानिकपुरी (अध्यक्ष, शहर कांग्रेस), शेख तौहीद अहमद (महासचिव, जिला कांग्रेस), वेदबती पात्र (महासचिव, प्रदेश महिला कांग्रेस), रशीला कश्यप (अध्यक्ष, महिला कांग्रेस), बोधन देवांगन (अध्यक्ष, यूथ कांग्रेस), विजय सलाम (अध्यक्ष, एनएसयूआई), प्रमोद नैलवाल (पूर्व उपाध्यक्ष, नगर पालिका), पंडी राम वड्डे (पूर्व अध्यक्ष, जनपद), गजा पटेलरमेश ध्रुव समेत सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रदर्शन के अंत में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र और न्याय की रक्षा के लिए पार्टी संविधानिक और लोकतांत्रिक तरीके से लगातार संघर्षरत रहेगी।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page