क्राइमनारायणपुर

आंगन में खड़ी बाइक ले उड़े चोर, दो आरोपी गिरफ्तार

बेनूर पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया मोटरसाइकिल चोरी का मामला; चोरी की बाइक बरामद

नारायणपुर। घर के आंगन में खड़ी मोटरसाइकिल चोरी होने के मामले में बेनूर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

सुबह आंगन से गायब मिली बाइक

पुलिस के अनुसार प्रार्थी उमाशंकर प्रधान, पिता दलसिंह प्रधान, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम चिंगनार, थाना बेनूर, जिला कोंडागांव ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी-27-बी-3104 20 अगस्त की रात घर के आंगन में खड़ी थी। अगले दिन 21 अगस्त की सुबह बाइक अपने स्थान पर नहीं मिली।

प्रार्थी ने आसपास तलाश और पतासाजी की, लेकिन मोटरसाइकिल का कोई सुराग नहीं मिलने पर बेनूर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

जांच में दो आरोपियों तक पहुंची पुलिस

रिपोर्ट पर थाना बेनूर में अपराध क्रमांक 15/2026 के तहत धारा 305, 331(4) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल से जुड़े तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पतासाजी शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस को अंकुश मरकाम और अखिलेश यादव की संलिप्तता के संबंध में जानकारी मिली। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार पूछताछ में दोनों ने मोटरसाइकिल चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।

चोरी की बाइक बरामद

पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर चोरी गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी है।

वाहन सुरक्षा को लेकर पुलिस की अपील

बेनूर पुलिस ने आमजन से अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करने और वाहन में लॉक सहित अन्य सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि किसी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल नजदीकी पुलिस थाना को सूचना दें।

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऐश्वर्य चंद्राकर के मार्गदर्शन, एसडीओपी बेनूर अविनाश कंवर के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी मुकेश पटेल के नेतृत्व में की गई।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page