नारायणपुर

मलखंभ में नारायणपुर की नई उड़ान

देवगांव पोर्टा केबिन विद्यालय के 7 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, जिले की खेल प्रतिभा ने फिर मनवाया लोहा

नारायणपुर। खेल प्रतिभाओं को तराशने में अग्रणी बन रहे नारायणपुर जिले के पोर्टा केबिन आवासीय विद्यालय, देवगांव ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। जिला स्तरीय मलखंभ प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय के 7 छात्र-छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय मलखंभ प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इस सफलता से विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल है और खिलाड़ियों की उपलब्धि पर पूरे जिले को गर्व है।

विद्यालय के खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अपने कौशल, संतुलन, अनुशासन और आत्मविश्वास का बेहतरीन प्रदर्शन किया। कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर सात खिलाड़ियों ने राज्य स्तर का टिकट हासिल कर विद्यालय और नारायणपुर का नाम रोशन किया है।

विद्यालय की इस सफलता का श्रेय अधीक्षक रंजीता नाग के कुशल नेतृत्व, मलखंभ प्रशिक्षक के समर्पित मार्गदर्शन तथा खिलाड़ियों के नियमित अभ्यास और कठिन परिश्रम को दिया जा रहा है। विद्यालय में खेल गतिविधियों को लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिसका सकारात्मक परिणाम अब राज्य स्तर पर देखने को मिल रहा है।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन की खबर मिलते ही विद्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई। शिक्षकों, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय की अधीक्षक रंजीता नाग ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए विद्यालय हरसंभव प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। उन्हें विश्वास है कि सभी खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, क्षेत्र और नारायणपुर जिले का नाम गौरवान्वित करेंगे।

व्यू

दूरस्थ अंचल के विद्यार्थियों की यह उपलब्धि बताती है कि उचित मार्गदर्शन, नियमित प्रशिक्षण और मजबूत संकल्प के बल पर ग्रामीण प्रतिभाएं भी राज्य स्तर तक अपनी पहचान बना रही हैं। देवगांव पोर्टा केबिन विद्यालय का यह प्रदर्शन जिले में खेल संस्कृति को नई दिशा देने वाला साबित हो सकता है।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page