नारायणपुर

एनएचएम कर्मियों की हड़ताल 11वें दिन पर पहुँची

नारायणपुर में गणेश पूजन और व्यंगात्मक नृत्य अभिनय से जताई माँगें

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल गुरुवार को 11वें दिन भी जारी रही। नारायणपुर जिले में हड़तालरत कर्मचारियों ने आज अलग अंदाज में विरोध दर्ज कराया।

हड़ताली कर्मचारियों ने सबसे पहले भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर प्रार्थना की कि शासन उनकी 10 सूत्रीय माँगों को स्वीकार करे और समस्याओं का समाधान शीघ्र किया जाए। इसके बाद कर्मचारियों ने व्यंगात्मक नृत्य अभिनय प्रस्तुत किया। इसमें मंत्रियों के मुखौटे पहनकर सरकार की दोहरी नीति और उपेक्षा को दर्शाया गया, जिसे देखकर मौजूद लोगों ने ताली बजाकर समर्थन जताया।

संघ ने दोहराया कि जब तक संविदा प्रथा समाप्त कर स्थायीकरण सहित सभी 10 सूत्रीय माँगों पर ठोस कार्यवाही नहीं होती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

प्रमुख माँगें

  1. संविलियन एवं स्थायीकरण
  2. पब्लिक हेल्थ कैडर की स्थापना
  3. ग्रेड पे निर्धारण
  4. कार्य मूल्यांकन में पारदर्शिता
  5. लंबित 27% वेतन वृद्धि
  6. नियमित भर्ती में आरक्षण
  7. अनुकम्पा नियुक्ति
  8. मेडिकल एवं अन्य अवकाश की सुविधा
  9. स्थानांतरण नीति
  10. न्यूनतम 10 लाख तक कैशलेश चिकित्सा बीमा सुविधा

कर्मचारी संघ ने स्पष्ट किया है कि आंदोलन पूरी तरह लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण है। लेकिन यदि शासन-प्रशासन ने जल्द संज्ञान नहीं लिया तो आंदोलन और व्यापक रूप ले सकता है।

कर्मचारियों ने नारा दिया – “एनएचएम कर्मी न्याय की लड़ाई में डटे रहेंगे, जब तक माँगें पूरी नहीं होतीं।”

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page