नारायणपुर

बिंजली में महार समाज का त्रिवार्षिक महासम्मेलन शुरू

ध्वजारोहण के साथ हुआ शुभारंभ, डॉ. अंबेडकर के विचारों पर चलकर शिक्षा व सामाजिक एकता मजबूत करने का आह्वान

नारायणपुर, 14 मार्च। क्षेत्र के ग्राम बिंजली में महार समाज का त्रिवार्षिक महासम्मेलन शनिवार से शुरू हो गया। दो दिवसीय यह सम्मेलन 14 से 15 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बिंजली सहित कोयलीबेड़ा क्षेत्र के समाजजन बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता महार समाज के अध्यक्ष बसंत लावत्रे ने की।

महासम्मेलन का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ किया गया। इसके बाद उपस्थित समाजजनों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर और नारायण भगवान के चरणों में पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के जीवन, उनके संघर्ष और समाज के उत्थान में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। इसके पश्चात समाज के डिहिवारों की उपस्थिति में समाज की परंपराओं, रीति-रिवाजों तथा सामाजिक एकता को मजबूत करने के विषय पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने समाज के लोगों से शिक्षा को प्राथमिकता देने और डॉ. अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलकर समाज को संगठित और प्रगतिशील बनाने का आह्वान किया।

महासम्मेलन में सभापति शिव रामटेके, महामंत्री गोविंद नंदगया, उपाध्यक्ष नारद कौशल, पूर्व अध्यक्ष संधूराम लावत्रे, सचिव फागराम आम्डे, वरिष्ठजन मनकुराम सहारे, जयलाल आम्डे, बिनेश सहारे, पिछड़ा वर्ग समाज के अध्यक्ष गुलाब बघेल, नारायणपुर के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवनाथ उसेंडी, बौद्ध समाज के अध्यक्ष अनिल खोबरागडे तथा महार समाज के जिला उपाध्यक्ष दिगम्बर आम्डे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page