नारायणपुर

दादा बलिराम कश्यप की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन

जिला अस्पताल में मरीजों को फल व परिजनों को भोजन वितरित, बस्तर के विकास में योगदान को किया याद

नारायणपुर। बस्तर लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद एवं जनजातीय समाज के प्रखर नेता स्वर्गीय दादा बलिराम कश्यप की पुण्यतिथि पर मंगलवार को जिला भाजपा कार्यालय नारायणपुर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके जीवन तथा बस्तर अंचल के विकास में दिए गए योगदान को स्मरण किया।

कार्यक्रम के पश्चात सेवा कार्यों के तहत जिला अस्पताल नारायणपुर में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए तथा अस्पताल परिसर में मरीजों के परिजनों को भोजन कराया गया। इसी क्रम में जिले के ग्राम छोटेडोंगर, ओरछा एवं बेनूर स्थित स्वास्थ्य केंद्रों में भी मरीजों के बीच फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई।

इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने कहा कि स्वर्गीय दादा बलिराम कश्यप ने अपना पूरा जीवन बस्तर अंचल के विकास, जनजातीय समाज के उत्थान और जनसेवा के लिए समर्पित कर दिया था। उनका सादगीपूर्ण जीवन, संघर्ष और जनहित के प्रति समर्पण आज भी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page