नारायणपुर

कांग्रेस संगठन को धार देने अतिरिक्त प्रभार, टीम को किया और सुदृढ़

अध्यक्ष राजेश दीवान का निर्णय, ब्लॉक से लेकर जिला स्तर तक जिम्मेदारियां तय

नारायणपुर। जिला कांग्रेस कमेटी नारायणपुर में संगठन को और अधिक सुदृढ़ एवं सक्रिय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। जिला अध्यक्ष राजेश दीवान ने टीम को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से पदाधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपते हुए संगठनात्मक ढांचे को नई ऊर्जा दी है।

जारी आदेश के अनुसार, संजय राय को प्रभारी महामंत्री (संगठन) एवं शेख तौहीद को प्रभारी महामंत्री (प्रशासनिक) की जिम्मेदारी दी गई है। दोनों ही पदाधिकारी संगठन के समन्वय, विस्तार और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

वहीं, ब्लॉक स्तर पर भी संगठन को मजबूती देने के लिए नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। नंदलाल जायसवाल को नारायणपुर शहर/ब्लॉक प्रभारी, गजाननंद पटेल को छोटेडोंगर ब्लॉक प्रभारी, रवि देवांगन को नारायणपुर शहर प्रभारी, तामेश्वर उसेंडी को ओरछा ब्लॉक प्रभारी तथा संतोष राव (गुड्डू) को कोहकामेटा ब्लॉक प्रभारी बनाया गया है।

जिला अध्यक्ष दीवान ने स्पष्ट किया कि संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए कांग्रेस की नीतियों और कार्यक्रमों को आमजन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

इस पहल को जिले में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और आगामी गतिविधियों के लिए तैयारी के रूप में देखा जा रहा है। नई जिम्मेदारियों से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

अतिरिक्त प्रभार मिलने पर सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page