नारायणपुर

नारायणपुर में भाजयुमो का सेवा दिवस: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिवस पर हितग्राहियों का सम्मान

साड़ी–श्रीफल भेंट कर पीएम आवास व महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों को दिया सम्मान

नारायणपुर। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजयुमो जिला नारायणपुर ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिवस को सेवा और संवेदनशीलता के भाव के साथ मनाते हुए जनकल्याण की प्रेरक मिसाल पेश की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना एवं महतारी वंदन योजना के लाभान्वित हितग्राहियों का साड़ी व श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं से उनके जीवन में आत्मविश्वास, सुरक्षा और सम्मान की अनुभूति बढ़ी है। हितग्राहियों ने इन पहलों को गरीब, वंचित और जरूरतमंद परिवारों के लिए आशा की किरण बताया।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष परमानंद (नानू) नाग ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश विकास, सुशासन और जनसेवा के नए आयाम गढ़ रहा है। युवामोर्चा संगठनात्मक मूल्यों के अनुरूप समाज के प्रत्येक वर्ग तक सकारात्मक बदलाव पहुंचाने के लिए निरंतर सक्रिय है और जनहित के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देता रहेगा।

कार्यक्रम का माहौल उत्साह, आत्मीयता और सामाजिक समरसता के भाव से सराबोर रहा। इस अवसर पर भाजयुमो जिला महामंत्री दीपेंद्र भोयर, सुमित बेसरा, हेमंत भोई, निलेश बघेल, गोपाल दुग्गा और सन्नी सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page