तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वामी विवेकानंद विमानतल पर किया आत्मीय स्वागत

रायपुर, 7 फरवरी 2026। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचे। राजधानी स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
एयरपोर्ट पर स्वागत के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, सांसद संतोष पांडेय, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर महापौर मीनल चौबे, विधायक मोतीलाल साहू और राजेश मूणत उपस्थित रहे। साथ ही मुख्य सचिव विकास शील, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, अपर मुख्य सचिव (गृह) मनोज पिंगुआ तथा रायपुर पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने भी केंद्रीय मंत्री का अभिवादन किया।
तीन दिवसीय प्रवास के दौरान केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री के विभिन्न शासकीय कार्यक्रमों में शामिल होने और प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था, विकास कार्यों व सहकारिता से जुड़े विषयों पर समीक्षा बैठकें लेने की संभावना है। उनके दौरे को राज्य में प्रशासनिक समन्वय, आंतरिक सुरक्षा और विकास योजनाओं के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।




