नारायणपुर

कोडेनार में स्कूल व आंगनबाड़ी शीघ्र शुरू कराने के निर्देश

माता मावली मेला आयोजन की जिम्मेदारियां तय प्रधानमंत्री आवास सहित विकास कार्यों में तेजी के आदेश

समय-सीमा की बैठक

कैलाश सोनी- नारायणपुर।
जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने विभागीय योजनाओं और लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सभी कार्य तय समय-सीमा में पूरे हों और आमजन से जुड़े मामलों का त्वरित निराकरण किया जाए।

बैठक में जनमन प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने पर जोर दिया गया। ग्राम पंचायत हांदावाड़ा के हितामपारा में पानी, बिजली, सड़क, स्कूल और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता, नक्सल पीड़ित परिवारों के लिए अनुकम्पा प्रकरण, राजस्व सर्वे, नालंदा परिसर हेतु आबंटित भूमि, धान पंजीयन की त्रुटियां, धान बिक्री टोकन, पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता, धान खरीदी केंद्रों से त्वरित उठाव, नेत्र रोग ओपीडी में उपकरण व दवाइयों की उपलब्धता, नवीन आंगनबाड़ी तथा नल-जल मिशन के कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

परंपरागत माता मावली मेला 11 से 15 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। मेला आयोजन को लेकर विभागीय अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए। ओरछा विकासखंड के कोडेनार में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र शीघ्र संचालित कराने के निर्देश भी दिए गए।

शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान बच्चों के आधार कार्ड बनवाने के लिए शिविर आयोजित करने, आश्रम-छात्रावासों में खाद्य सामग्री और मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने, धौड़ाई में अधिकारी-कर्मचारियों के लिए शासकीय आवास उपलब्ध कराने तथा स्कूलों में शिक्षकों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। आश्रम-छात्रावासों के नोडल अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने और अधीक्षक- अधीक्षिकाओं को छात्रावास परिसर में ही निवास सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में ग्राम पंचायत आदेर के आश्रित गांवों चालचेर, हितापारा और ओरछामेटा में मूलभूत सुविधाएं, वर्ष 2025 के फडमुंशी सीजन की घटनी वसूली, अतिवृष्टि से फसल क्षति मुआवजा, महावीर चौक स्कूल परिसर स्थित जर्जर शासकीय भवन के ध्वस्तीकरण या जीर्णोद्धार, जनपद पंचायतों की शासकीय भूमि-भवनों की जानकारी, 50 वर्ष से अधिक समय से खेती कर रहे किसानों को पट्टा, प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास भाटपाल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की नियुक्ति, करलखा में 100 सीटर कन्या छात्रावास भवन निर्माण, विद्युत निर्माण कार्यों की चेकलिस्ट, माहका के डाकपारा में नवीन आंगनबाड़ी, कुतुल के फरसगांव में सौर ऊर्जा पानी टंकी, कच्चापाल के तोके में नल-जल कनेक्शन, नेलांगुर में मूलभूत सुविधाएं, कोडोली के परलबेड़ा में नल खनन व प्राथमिक शाला भवन, आदेर में सोलर ड्यूल पंप व इंटरनेट सुविधा, कोडोली के परलबेड़ा, फुलमेटा, मेट्टापारा और दुलापारा में बीएसएनएल नेटवर्क, मोड़ेंगा में बिजली पोल, पदमकोट से उसेबेड़ा तक सड़क व बिजली, नेड़नार में लंबित विकास कार्यों की स्वीकृति सहित अनेक बिंदुओं पर निर्देश दिए गए।

प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल पीड़ित परिवारों के सदस्यों को शासकीय सेवा में नियुक्ति व पुनर्वास योजनाओं का लाभ देने तथा जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों के शीघ्र निराकरण के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो, अपर कलेक्टर बीरेंद्र बहादुर पंचभाई, डीएसपी परवेज कुरैशी, एसडीएम अभयजीत मंडावी, डॉ. सुमित गर्ग, डिप्टी कलेक्टर डीके कोशले, आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त डॉ. राजेंद्र सिंह, सीएमएचओ डॉ. टीआर कुंवर, जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार पटेल, महिला एवं बाल विकास अधिकारी लुपेंद्र महिलांग, जनपद सीईओ नारायणपुर सुनील कुमार सोनपिपरे, ओरछा सीईओ लोकेश्वर चतुर्वेदी सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page