अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस अंतरिक्ष केन्द्र का शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने बच्चों के रॉकेट का किया सफल प्रक्षेपण

रायपुर, 3 फरवरी। छत्तीसगढ़ में विज्ञान और नवाचार को नई दिशा देने की पहल के तहत नवा रायपुर के राखी में प्रदेश के पहले अंतरिक्ष केन्द्र का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री ने भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन एवं अंतरिक्ष यात्री के साथ जशपुर जिले के विद्यार्थियों द्वारा तैयार रॉकेट का बटन दबाकर सफल प्रक्षेपण किया। रॉकेट के प्रक्षेपण के साथ ही परिसर तालियों की गूंज से भर उठा।

आईडीवायएम के प्रतिनिधियों ने बताया कि यह देश का पहला अंतरिक्ष केन्द्र है, जो किसी शासकीय विद्यालय परिसर में स्थापित किया गया है। यहां विद्यार्थियों ने कार्डबोर्ड और पीवीसी पाइप जैसी साधारण सामग्री का उपयोग कर रॉकेट का निर्माण किया, जो उनकी वैज्ञानिक समझ और रचनात्मक क्षमता को दर्शाता है।
जिला प्रशासन रायपुर की पहल पर प्रारंभ किए गए प्रोजेक्ट अंतरिक्ष संगवारी के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राखी, नवा रायपुर में इस अंतरिक्ष केन्द्र की स्थापना की गई है। मुख्यमंत्री साय और ग्रुप कैप्टन शुक्ला ने केन्द्र का अवलोकन कर यहां उपलब्ध अत्याधुनिक सुविधाओं की जानकारी ली और बच्चों के प्रयासों की सराहना की।
यह अंतरिक्ष केन्द्र जिला प्रशासन रायपुर, आईडीवायएम और सारडा ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में विकसित किया गया है। केन्द्र में स्पेस क्वालिफाइड क्लीन रूम, स्टूडेंट सैटेलाइट लेबोरेटरी, ग्राउंड स्टेशन और मिशन कंट्रोल सेंटर जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इन सुविधाओं के माध्यम से विद्यार्थी उपग्रह का डिजाइन, असेम्बली, परीक्षण, सिग्नल रिसीविंग और डेटा डिकोडिंग का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त कर सकेंगे।
कार्यक्रम में कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री , वन मंत्री , भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष , विधायक , , , कलेक्टर , नगर निगम रायपुर के आयुक्त , आईडीवायएम के अध्यक्ष एवं सह-संस्थापक तथा हेड ऑफिसर सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह अंतरिक्ष केन्द्र प्रदेश के विद्यार्थियों को विज्ञान और अंतरिक्ष तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा और यहीं से भविष्य के वैज्ञानिकों को नई दिशा मिलेगी।




