नारायणपुर

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर फरसगांव में विधिक साक्षरता शिविर

नारायणपुर | 24 जनवरी 2026

राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर कन्या आश्रम छात्रावास, फरसगांव में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण किरण चतुर्वेदी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव गायत्री साय के आदेशानुसार आयोजित किया गया। वहीं तालुका विधिक सेवा समिति नारायणपुर के अध्यक्ष हरेंद्रसिंह नाग, अपर सत्र न्यायाधीश तथा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रतिभा मरकाम के निर्देशानुसार कार्यक्रम संपन्न हुआ।

शिविर में अधिकार मित्र वर्षा कुमेटी ने छात्राओं को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की भूमिका, उद्देश्य एवं निःशुल्क कानूनी सहायता से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक किया। वहीं अधिकार मित्र अर्चना बघेल ने पोक्सो एक्ट 2012 की विस्तृत जानकारी देते हुए बाल संरक्षण के प्रावधानों पर प्रकाश डाला। साथ ही चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 तथा नशा मुक्ति अभियान के संबंध में भी छात्राओं को अवगत कराया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास के साथ-साथ कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें अपने अधिकारों की पहचान कराना रहा। शिविर में छात्रावास अधीक्षिका आस्मति सलाम सहित छात्रावास की सभी बालिकाएं उपस्थित रहीं और कार्यक्रम में रुचिपूर्वक सहभागिता की।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page