नारायणपुर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का नारायणपुर आगमन

चिपरेल हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया आत्मीय स्वागत

नारायणपुर | 30 जनवरी 2026

बस्तर अंचल के पर्यटन, सांस्कृतिक पहचान और शांति के संदेश को राष्ट्रीय पटल पर स्थापित करने वाले आयोजनों के क्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को नारायणपुर जिले के ग्राम चिपरेल पहुंचे। वे बस्तर पण्डूम, अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन तथा विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रमों में शामिल होने जिले के दौरे पर आए।

मुख्यमंत्री के चिपरेल हेलीपैड पर आगमन पर जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पारंपरिक आत्मीयता के साथ उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर वन मंत्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के अध्यक्ष रूपसाय सलाम, जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मारकम तथा नगर पालिका अध्यक्ष इंद्र प्रसाद बघेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इसके साथ ही बस्तर संभाग आयुक्त डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी, कलेक्टर नम्रता जैन, पुलिस अधीक्षक रॉबिनसन गुड़िया सहित जिला एवं पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी स्वागत अवसर पर मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री का यह दौरा बस्तर क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन संभावनाओं और शांति के संदेश को मजबूती प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन जैसे आयोजनों के माध्यम से जिले की प्राकृतिक सुंदरता, आदिवासी संस्कृति और पर्यटन स्थलों को देश-दुनिया तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page