क्राइम

जुआ–सट्टे पर पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी धराए

नया बस स्टैंड से ₹13,360 जब्त, दो प्रकरण दर्ज

नारायणपुर | 13 जनवरी

जिले में जुआ–सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए नारायणपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की गई। नया बस स्टैंड क्षेत्र से पुलिस ने जुआ/सट्टा खेलाते हुए दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर ₹13,360 का मशरूका जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना नारायणपुर की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नया बस स्टैंड क्षेत्र में दबिश दी। मौके से एक मोबाइल फोन, ₹2,880 नकद और सट्टा पट्टी बरामद की गई। जब्त सामग्री का कुल मूल्य ₹13,360 आंका गया है।

इस प्रकरण में छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 6 एवं 7 के तहत थाना नारायणपुर में अपराध क्रमांक 07/2026 एवं 08/2026 दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

  1. सुशांत विश्वास (34), निवासी बखरूपारा, नारायणपुर
  2. अरशद खान (38), निवासी बंगलापारा, नारायणपुर

कार्रवाई में निरीक्षक पीयूष कटियार, उप निरीक्षक रामनरेश गौतम, उप निरीक्षक राजकुमार राय, आरक्षक शंकर गोटा, आरक्षक सियाराम यादव, महिला आरक्षक त्रिवेणी सलाम एवं डीएसएफ आरक्षक प्रभु राम पटेल की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page