नारायणपुर

कलेक्ट्रेट में प्रतिदिन राष्ट्रगान से होगी दिन की शुरुआत

कलेक्टर की मौजूदगी में हुआ सामूहिक गायन, समयपालन पर सख्त निर्देश

नारायणपुर। जिला कार्यालय नारायणपुर परिसर में गुरुवार सुबह कलेक्टर नम्रता जैन की उपस्थिति में राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर ने निर्देश दिए कि कलेक्ट्रेट में अब प्रतिदिन कार्यालयीन कार्य की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ की जाएगी, जिसमें समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी।

कलेक्टर नम्रता जैन ने कहा कि शासकीय कार्य संस्कृति में अनुशासन, समयबद्धता और जिम्मेदारी का विशेष महत्व है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी प्रतिदिन सुबह 10 बजे से पूर्व कार्यालय पहुंचना सुनिश्चित करें। समयपालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने बताया कि शासकीय सेवकों के लिए आधार आधारित बायोमैट्रिक उपस्थिति प्रणाली लागू की जा चुकी है। इसके तहत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्धारित समयावधि में अनिवार्य रूप से पंच-इन एवं पंच-आउट करना होगा। उपस्थिति और समयपालन व्यवस्था का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश भी दिए गए।

इस दौरान अपर कलेक्टर बीरेंद्र बहादुर पंचभाई, डिप्टी कलेक्टर डीके कोसले, वरिष्ठ निज सहायक दीपक हिरवानी सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page