नारायणपुर

कलेक्टर एवं एसपी ने मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल और मैराथन रूट का किया निरीक्षण

बासिंग में समापन स्थल का जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

नारायणपुर, 20 जनवरी 2025। कलेक्टर नम्रता जैन एवं पुलिस अधीक्षक रॉबिनसन गुड़िया ने 31 जनवरी 2026 को प्रस्तावित मुख्यमंत्री कार्यक्रम एवं अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन के पांचवें संस्करण की तैयारियों को लेकर शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्थित परेड ग्राउंड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों को कार्यक्रम की तैयारियों को समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने मंच, पंडाल एवं साज-सज्जा, बैठक व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात, पार्किंग, पेयजल, साफ-सफाई, प्रशस्ति पत्र, मेडल वितरण तथा सड़कों की मरम्मत से संबंधित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही जिले में मैराथन के सफल आयोजन के लिए की जा रही तैयारियों की जानकारी ली।

परेड ग्राउंड निरीक्षण के पश्चात् कलेक्टर एवं एसपी ने मैराथन रूट का जायजा लिया। यह रूट पुराने बस स्टैंड, जयस्तंभ चौक, माड़िया चौक, बखरूपारा बाजार स्थल, अटल परिसर, जगदीश मंदिर, सोनपुर रोड, चांदनी चौक, नगरपालिका कार्यालय, रामकृष्ण मिशन आश्रम, इमलीपदर, ब्रेहबेड़ा, कुरूषनार होते हुए बासिंग तक निर्धारित है। बासिंग में समापन स्थल का भी निरीक्षण किया गया, जहां कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर जैन ने बासिंग तक के मार्ग में 16 स्थानों पर स्वागत प्वाइंट बनाकर धावकों का उत्साहवर्धन करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकांक्षा शिक्षा खलखो, अपर कलेक्टर बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई, एसडीएम अभयजीत मंडावी, डॉ. सुमित गर्ग, डिप्टी कलेक्टर डी.के. कोशले, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास राजेन्द्र सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार पटेल, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता संजय चौहान, आरईएस के कार्यपालन अभियंता रमेश कुमार नेताम सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page