नारायणपुर

बालक उमावि में तृतीय पालक-शिक्षक बैठक आयोजित

विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति व सर्वांगीण विकास पर हुआ संवाद

नारायणपुर। शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को तृतीय पालक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, नियमित उपस्थिति, अनुशासन एवं सर्वांगीण विकास को लेकर पालकों से सीधा संवाद स्थापित करना रहा।

बैठक में उपसंचालक कृषि मोनिका ठाकुर, प्राचार्य मनोज बागड़े, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुदीप झा, समिति सदस्य अजय प्रसाद रंघाटी एवं राजकुमारी देवांगन सहित पालकगण व समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोनिका ठाकुर ने पालकों से बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षा में निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन देने का आह्वान किया। इसके पश्चात प्राचार्य मनोज बागड़े ने विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, अर्धवार्षिक परीक्षा परिणाम तथा आगामी वार्षिक परीक्षा की तैयारियों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने उपचारात्मक शिक्षण को प्रभावी बनाने के लिए पालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुदीप झा ने विद्यार्थियों को आगामी परीक्षाओं के लिए प्रेरित करते हुए नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन और अनुशासन बनाए रखने पर जोर दिया। समिति सदस्य अजय प्रसाद रंघाटी ने बच्चों की शिक्षा में पालकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए विद्यालय के साथ सतत समन्वय बनाए रखने की अपील की।

बैठक में अपार आईडी, एमबीयू, आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र तथा जन्म प्रमाण पत्र जैसे आवश्यक दस्तावेजों की उपयोगिता एवं अनिवार्यता की जानकारी भी पालकों को दी गई।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page