नारायणपुर

सुबह होगी 10 किमी अबूझमाड़ मिनी मैराथन नारायणपुर में धावकों के लिए विशेष आयोजन, पुरस्कार राशि भी आकर्षक

नारायणपुर।

अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन के 5वें संस्करण की कड़ी में 10 किलोमीटर अबूझमाड़ मिनी मैराथन का आयोजन रविवार 14 दिसंबर को किया जाएगा। यह दौड़ सुबह 6 बजे से क्रीड़ा परिसर, नारायणपुर से प्रारंभ होगी। आयोजन को लेकर धावकों में उत्साह का माहौल है।

आयोजकों के अनुसार, प्रतिभागियों के लिए BIB लेना अनिवार्य रहेगा। BIB का वितरण सुबह 5 बजे से 5:30 बजे तक क्रीड़ा परिसर में किया जाएगा। इस मिनी मैराथन के लिए किसी प्रकार का पूर्व पंजीकरण आवश्यक नहीं है। धावक सीधे पहुंचकर दौड़ में भाग ले सकते हैं।

पुरस्कार राशि घोषित
मैराथन में पुरुष एवं महिला वर्ग के विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
पुरुष वर्ग में प्रथम पुरस्कार ₹5,000, द्वितीय ₹4,000, तृतीय ₹3,000, चतुर्थ ₹2,000 एवं पंचम ₹1,000 निर्धारित किया गया है।
इसी तरह महिला वर्ग में भी प्रथम से पंचम स्थान तक क्रमशः ₹5,000, ₹4,000, ₹3,000, ₹2,000 एवं ₹1,000 की पुरस्कार राशि दी जाएगी।

निर्धारित मार्ग से होगी दौड़
10 किलोमीटर मिनी मैराथन का मार्ग क्रीड़ा परिसर रोड से प्रारंभ होकर महाकाल चौक, रामकृष्ण अकादमी, सोनपुर चौक, बख्तारा चौक (यू-टर्न), बस स्टैंड चौक होते हुए पुनः क्रीड़ा परिसर में समाप्त होगा। मार्ग पर प्रतिभागियों की सुविधा के लिए संकेत लगाए जाएंगे।

केवल नारायणपुर के धावकों के लिए
आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि यह मिनी मैराथन केवल नारायणपुर जिले के धावकों के लिए आयोजित की जा रही है। सभी प्रतिभागियों से समय से पहले पहुंचने की अपील की गई है।

आयोजन समिति ने अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस शांति, स्वास्थ्य और एकता के संदेश से जुड़े आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया है।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page