नारायणपुर

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बंगलापारा की छात्राओं ने किया औद्योगिक भ्रमण

स्वदेशी हैंडलूम एक्सपो में रिटेल विषय की कार्यप्रणाली समझीं

नारायणपुर। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बंगलापारा की कक्षा 9वीं एवं 10वीं में रिटेल व्यावसायिक पाठ्यक्रम का अध्ययन कर रही छात्राओं ने हाल ही में स्वदेशी हैंडलूम एक्सपो नारायणपुर का औद्योगिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य छात्राओं को रिटेल सेक्टर की वास्तविक कार्यप्रणाली—खरीदी, बिक्री, स्टॉक प्रबंधन, सप्लाई चेन और उत्पाद प्रस्तुति—से अवगत कराना था।

भ्रमण के दौरान अपग्रेड एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड के व्यावसायिक प्रशिक्षक राघवेंद्र वर्मा ने छात्राओं को एक्सपो की कार्यशैली, उत्पादों की विविधता, मूल्य निर्धारण, ग्राहक व्यवहार और गोदाम संचालन जैसी गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

स्वदेशी हैंडलूम एक्सपो के संचालक कैलाश और उनकी टीम ने हैंडलूम उत्पादों की निर्माण प्रक्रिया, स्थानीय लघु उद्योगों की भूमिका तथा वस्तुओं की सप्लाई व्यवस्था के बारे में छात्राओं को करीब से अवगत कराया।

छात्राओं ने कहा कि यह औद्योगिक भ्रमण उनके लिए अत्यंत उपयोगी और ज्ञानवर्धक रहा। उन्होंने एक्सपो प्रबंधन और शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

विद्यालय के प्राचार्य ए. के. स्वर्णकार ने सफल भ्रमण के लिए सागर मार्ट के स्टाफ एवं एक्सपो संचालकों के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां छात्राओं को रोजगारोन्मुख शिक्षा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

भ्रमण से छात्राओं को रिटेल सेक्टर से संबंधित खरीदी-बिक्री, वस्तु निर्माण, लघु उद्योग संचालन और सप्लाई चेन जैसी प्रक्रियाओं को practically समझने का अवसर मिला।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page