आत्म समर्पित नक्सलियों को पुनर्वास निति योजना के तहत् लाभान्वित करना सुनिश्चित करें – कलेक्टर नम्रता जैन
समय सीमा की बैठक

अपने जन्म दिवस पर आश्रम छात्रावास एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में न्योता भोज के साथ जन्म दिवस मनाने प्रेरित
नियद नेल्लानार के निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण कराने दिये निर्देश
नारायणपुर 24 दिसम्बर 2025// साप्ताहिक समय सीमा की बैठक कलेक्टर नम्रता जैन द्वारा जिला कार्यालय के सभाकक्ष में लिया गया। उन्होंने समय सीमा के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए समय सीमा में शीघ्र निराकरण कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। कलेक्टर ने नियद नेल्लानार के कार्यों की समीक्षा करते हुए स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण कराने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने नियद नेल्लानार योजनांतर्गत जिले के 108 ग्रामों में संचालित विभागीय अधिकारियों से कार्य की प्रगति का समीक्षा करते हुए कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने आत्म समर्पित नक्सलियों को राज्य सरकार के पुनर्वास निति योजनाओं से लाभान्वित करने तथा जिला स्तरीय अधिकारियों को अपने अपने जन्म दिवस पर आश्रम छात्रावास एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में न्योता भोज के साथ जन्म दिवस मनाने प्रेरित किया।
बैठक में कलेक्टर जैन ने नियद नेल्लानार अंतर्गत आने वाले ग्रामों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने, शिविर लगाकर राशन, आधार, आयुष्मान कार्ड और श्रम कार्ड बनाने निर्देशित किया। प्रधानमंत्री जनमन योजनांतर्गत जिले के आत्म समर्पित नक्सली और नक्सल पीड़ित परिवार के सदस्यों को शासकीय सेवा में नियुक्ति देने तथा पुनर्वास योजना से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर जनदर्शन में दिए गए आवेदनांे का शीघ्र निराकरण करने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने धान खरीदी केन्द्रों हेतु नियुक्त नोडल अधिकारियों को धान खरीदी केन्द्रों का नियमित रूप से निरीक्षण करने तथा धान उठाव एवं बारदाने की जानकारी लेने निर्देशित किया। उन्होंने मुख्यमंत्री कौशल विकास योजनान्तर्गत जिले के बेरोजगार युवको को कौशल प्रशिक्षण प्रदाय कर रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
कलेक्टर जैन ने बस्तर विकास प्राधिकरण के तहत् किए जाए रहे अधुरे कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने, जिले के विद्यार्थीयों का शतप्रतिशत जाति निवास एवं आय प्रमाण पत्र बनाने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने ग्राम मसपुर की विभिन्न समस्याओं, गुड गवर्नेंस वीक प्रशासन गांव की ओर के आयोजन, नक्सल पीड़ित परिवार को वापस गांव में बसाने, नल जल मिशन के कार्यों को पूर्ण करने, ग्राम मसपुर की विभिन्न समस्याओं तथा उप स्वास्थ्य केन्द्र गोमें में रूकने एवं प्रसव हेतु भवन निर्माण कार्य के संबंध में जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। उन्होंने रेकावाया में निर्माणाधीन भवनों को 24 जनवरी के पूर्व पूर्ण करने के निर्देश पीएमजेएसवाई के कार्यपालन अभियंता को दिये।
बैठक में अपर कलेक्टर बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई, एसडीएम डॉ. सुमित गर्ग, डिप्टी कलेक्टर डीके कोशले, सौरभ दीवान, तहसीलदार सौरभ चौरसिया, जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार पटेल, सीएमएचओ डॉ. टीआर कुंवर, महिला एवं बाल विकास अधिकारी लुपेन्द्र महिलांग, जनपद सीईओ नारायणपुर सुनिल कुमार सोनपिपरे, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता संजय चौहान, आरईएस रमेश नेताम, ओरछा लोकेश चतुर्वेदी सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।




