माओवादी पुनर्वास जानकारी के लिए बस्तर रेंज में नोडल अधिकारी नियुक्त

नारायणपुर। बस्तर रेंज के अंतर्गत माओवादी पुनर्वास और कौशल विकास से संबंधित जानकारी अब जिलेवार नोडल अधिकारियों के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। इस संबंध में पुलिस विभाग द्वारा सूची जारी की गई है।
हाल ही में बड़ी संख्या में माओवादी कैडरों ने हिंसा का मार्ग छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का निर्णय लिया है। उनके पुनर्वास और पुनर्समावेशन की प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है।
कई मीडिया प्रतिनिधियों ने इस प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्राप्त करने की इच्छा जताई थी, जिसे ध्यान में रखते हुए प्रत्येक जिले के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। ये अधिकारी मीडिया को जिलेवार पुनर्वास, कौशल विकास और पुनर्समावेशन की जानकारी उपलब्ध कराएंगे।
जिलेवार नोडल अधिकारी सूची
- कांकेर: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीश्रिमल (IPS) — 9407762558
- बीजापुर: डीएसपी विनीत साहू (CPS) — 9713961927
- नारायणपुर: डीएसपी अमृता पैकरा — 8827561483
- सुकमा: डीएसपी मोनिका श्याम — 7828237837
- बस्तर: डीएसपी संगम राम — 8770195260
- दंतेवाड़ा: डीएसपी नजर सिद्दीकी — 9425522705
- कोंडागांव: डीएसपी सतीश भार्गव (CPS) — 7879394120
जानकारी में कहां गया है कि इन अधिकारियों के माध्यम से मीडिया को समय पर सही और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। यह पहल बस्तर रेंज में माओवादी पुनर्वास प्रक्रिया को पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।




