नारायणपुर

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में तेजी

नगरपालिका अध्यक्ष ने भरा गणना पत्रक, कलेक्टर ने की प्रगति की समीक्षा

नारायणपुर, 10 नवम्बर 2025। जिले में निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता सूची के अद्यतन का कार्य निरंतर प्रगति पर है। इस अभियान के तहत आज नगरपालिका अध्यक्ष इंद्र प्रसाद बघेल, कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं, जनप्रतिनिधि, सरपंच सहित ग्रामीणों और आम नागरिकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। गणना प्रपत्रों के वितरण और दस्तावेजों के संकलन का कार्य जिलेभर में जारी है।

पुनरीक्षण अभियान में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की भूमिका अहम बताई गई है। बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं से गणना पत्रक भरवाकर उन्हें वापस प्राप्त कर रहे हैं और सूची के अद्यतन की प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूर्ण कर रहे हैं। यह समूचा कार्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप, सुव्यवस्थित और समयबद्ध ढंग से किया जा रहा है।

जिला प्रशासन ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की समय-सारिणी के अनुसार 4 नवम्बर से 4 दिसम्बर तक गणना प्रपत्र भरने की अवधि निर्धारित है। 9 दिसम्बर को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया जाएगा, जबकि 9 दिसम्बर से 8 जनवरी तक दावा-आपत्ति दर्ज की जा सकेगी। 9 दिसम्बर से 31 जनवरी तक सुनवाई और सत्यापन की प्रक्रिया चलेगी तथा 7 फरवरी 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page