भारतीय जनता पार्टी नारायणपुर की नई जिला कार्यकारिणी घोषित
सोनू राम कोर्राम, रतन सलाम सहित छह उपाध्यक्ष — संदीप झा व पंकज जैन बने जिला महामंत्री

नारायणपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के मार्गदर्शन में भाजपा जिला नारायणपुर की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। घोषित सूची के अनुसार संगठन में कई नए चेहरे शामिल किए गए हैं, जिन्हें जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जानकारी के अनुसार सोनू राम कोर्राम, रतन सलाम, बिंदेश्वर महावीर, जगन्नाथ यादव, प्रमिला प्रधान और बबिता ठाकुर को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं संदीप कुमार झा और पंकज जैन को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा शांतु दुग्गा, संतनाथ उसेंडी, संतोष साहू, जैकी कश्यप, रीता मंडल और मंगली कावड़े को जिला मंत्री बनाया गया है। मंगडू राम नुरेटी को जिला कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री एवं नारायणपुर विधायक केदार कश्यप ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नई कार्यकारिणी संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करेगी। उन्होंने कहा कि नवयुक्त कार्यकर्ताओं की ऊर्जा और अनुभव पार्टी को नई दिशा देंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष संध्या पवार ने भी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि नई टीम अनुशासन, निष्ठा और संगठन के मूल्यों के साथ कार्य करते हुए जिले में पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।




