केदार कश्यप के दीर्घायु की कामना में महिलाओं ने किया पूजन, कीर्तन और प्रसाद वितरण
नगर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल, भाजपा महिला मोर्चा ने मंदिर में की पूजा-अर्चना

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ शासन के केबिनेट मंत्री एवं नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक केदार कश्यप के जन्मदिवस पर सोमवार को नगर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता एवं महिला जनप्रतिनिधियों ने तहसीलपारा वार्ड स्थित शिव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का आयोजन कर मंत्री कश्यप के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

पूजन कार्यक्रम के पश्चात महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय के सामने स्थित हनुमान मंदिर परिसर में खिचड़ी प्रसाद वितरण किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु, कार्यकर्ता एवं नागरिकों ने प्रसाद ग्रहण कर इस धार्मिक आयोजन में भागीदारी निभाई।


भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं पार्षद रीता मंडल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व पार्षद रमशीला नाग, जनपद अध्यक्ष पिंकी उसेंडी तथा वरिष्ठ कार्यकर्ता संगीता जैन ने संयुक्त रूप से कहा कि “केदार कश्यप जी का सादगीपूर्ण जीवन और जनसेवा के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने क्षेत्र के विकास और जनकल्याण को नई दिशा दी है।”
इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत नारायण मरकाम, भाजपा जिला महामंत्री संदीप कुमार झा, जिला पंचायत सदस्य संतनाथ उसेंडी, सुदीप झा, प्रभु दुग्गा, सुकमन कचलाम, संजय तिवारी, सूर्यपाल दुबे, साधन भद्र सहित पार्षद हेमंत पात्र, नेहा कश्यप, कृति पोटाई, बबीता ठाकुर, रंजना ठाकुर, दीपाली नाग एवं अनेक महिला जनप्रतिनिधि उपस्थित रहीं।
पूरे कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की सहभागिता और धार्मिक वातावरण ने नगर में एक अलग ही सौहार्दपूर्ण दृश्य प्रस्तुत किया।




