आत्मनिर्भर भारत और मतदाता पुनरीक्षण पर युवाओं में जोश
भाजयुमो का युवा सम्मेलन संपन्न, युवाओं से लोकतंत्र को सशक्त बनाने का आह्वान


कार्यक्रम में जिलेभर से बड़ी संख्या में युवा, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। सम्मेलन में संगठन के वरिष्ठ नेताओं ने युवाओं को न केवल आत्मनिर्भर बनने, बल्कि लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का भी संदेश दिया।
छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के अध्यक्ष रूपसाय सलाम ने कहा कि SIR विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है। उन्होंने कहा, “मतदाता सूची को सटीक बनाने से लोकतंत्र की नींव और मजबूत होगी। जब युवा इसमें सक्रिय होंगे, तभी सच्चे अर्थों में लोकतंत्र का सशक्तिकरण होगा। आत्मनिर्भर भारत अभियान भी युवाओं की सहभागिता से ही सफल होगा।”
जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम ने अपने संबोधन में कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान युवाओं के आत्मविश्वास और स्वावलंबन को बढ़ाने वाला आंदोलन है। उन्होंने कहा, “SIR कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची का अद्यतन लोकतंत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही का प्रतीक है। युवाओं को इस दिशा में आगे बढ़कर देश के विकास में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।”
नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री संदीप कुमार झा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेमनाथ उसेंडी, और भाजयुमो जिलाध्यक्ष पंकज जैन ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि युवा वर्ग राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है। आत्मनिर्भर बनने के साथ-साथ युवाओं को लोकतंत्र की मजबूती में भी योगदान देना चाहिए।
कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो जिला महामंत्री दीपेंद्र भोयर ने किया तथा आभार प्रदर्शन भाजयुमो नेता ललित पोयाम ने किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री संजय नंदी, SIR कार्यक्रम के BLA नरेंद्र मेश्राम, जनपद अध्यक्ष ओरछा नरेश कोर्राम, जनपद सदस्य सोमनाथ सलाम, पार्षद हेमंत पात्र, भाजयुमो नेता कमल कोर्राम, बिस्सू दत्ता, घुड बघेल, राकेश ठाकुर, राजेश ठाकुर, देवा नेताम, मयंक जैन, कार्तिक पडिहार, निलेश बघेल, हेमंत भोई, विशाल कचलाम सहित अनेक वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




