अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में दीनबंधु यादव को बेमेतरा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी
पदमश्री फूलबासन यादव और पदमश्री जागेश्वर यादव सहित कई पदाधिकारियों ने दी बधाई

रायपुर/बेमेतरा। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन द्वारा छत्तीसगढ़ में संगठन विस्तार की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय अध्यक्ष जय सिंह यादव ने दीनबंधु यादव को बेमेतरा जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति मिलते ही क्षेत्र में बधाई देने वालों का तांता लग गया और पूरे जिले में खुशी का माहौल बन गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि देशभर में लोगों को उनके अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और कानून संबंधी जानकारी से जागरूक करने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन का गठन किया गया है। कहीं भी अत्याचार या अन्याय की स्थिति आने पर लोगों को सहायता और मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के लिए संगठन सक्रिय है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ में भी जिला स्तर पर टीम तैयार की जा रही है।
दीनबंधु यादव को उनके सेवा भाव, सामाजिक योगदान और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए यह दायित्व सौंपा गया है। जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जय सिंह यादव और राष्ट्रीय सचिव छत्तीसगढ़ प्रभारी अजीत यादव के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे 24 घंटे मानव सेवा के लिए उपलब्ध रहेंगे और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन के दिशा–निर्देशों के अनुसार कार्य करते रहेंगे।
उन्होंने कहा कि शिक्षा, नशा मुक्ति, कानूनी जागरूकता तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी गांव–गांव तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी, ताकि अंतिम छोर तक बसे लोग भी अपने अधिकारों और सुविधाओं का लाभ ले सकें।
जिलाध्यक्ष बनने की जानकारी मिलते ही बेमेतरा सहित प्रदेशभर से बधाई संदेशों का सिलसिला शुरू हो गया। पदमश्री फूलबासन यादव, पदमश्री जागेश्वर यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष मुक्तायादव सहित अनेक पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बधाई देने वालों में कपूर यादव, निल यादव, शुनिल यादव, महेश यादव, राहुल यादव, माधव यादव, जलेश यादव, सूर्या ठाकुर, अजय जायसवाल, सरिता राजपूत, कविता साहू, डॉ. सविता, डॉ. कमला देवी, अनिल कुमार, महेश कुमार, दिनेश कुमार, अंकित सिंह, मिलेश, त्रिलोचन यादव, साय, कुंदन सिंह सहित प्रदेशभर के सैकड़ों लोग शामिल हैं।
दीनबंधु यादव ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि वे जल्द ही पूरे जिले में संगठन की मजबूत टीम तैयार करेंगे और अपने पद की गरिमा बनाए रखते हुए मानवता की सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।




