नारायणपुर

बालिका छात्रावास में घुसकर अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार

CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने पकड़ा आरोपी

नारायणपुर, 07 अक्टूबर 2025।
नारायणपुर जिले में स्थित निरामय आरोग्य संस्थान रायपुर द्वारा संचालित बालिका छात्रावास बखरूपारा में छात्राओं और महिला स्टाफ के सामने बार-बार अश्लील हरकत करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान किशन विश्वकर्मा उर्फ राहुल (उम्र 33 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 13, तहसील पारा, पखांजूर जिला कांकेर, हाल निवास काना गांव के रूप में हुई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, छात्रावास अधीक्षिका ललिता राठौर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि एक अज्ञात व्यक्ति कई बार छात्रावास की दीवार फांदकर अंदर घुसता है और छात्राओं एवं महिला स्टाफ के समक्ष अशोभनीय हरकतें करता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रोबिनसन गुड़िया ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

निर्देशों के पालन में थाना नारायणपुर और साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने CCTV फुटेज, संदिग्ध के हुलिए और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की। पुलिस ने मंगलवार को एडका रोड, बखरूपारा के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपी ने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया। इसके बाद आरोपी को कार्यपालक दंडाधिकारी नारायणपुर के समक्ष शिनाख्ती परेड में प्रस्तुत किया गया, जहां उसकी पहचान अपराध करने वाले व्यक्ति के रूप में की गई।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विधिवत अपराध दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल कर दिया है।

इस कार्रवाई में थाना नारायणपुर की टीम, साइबर सेल के अधिकारी एवं जवान शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक ने टीम की तत्परता और त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।

नारायणपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि जिले में शांति और सुरक्षा का माहौल बनाए रखा जा सके।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page