नारायणपुर में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों के तबादले

नारायणपुर में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों के तबादले…
नारायणपुर। जिले में पुलिस विभाग में शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक रॉबिनसन गुड़िया ने आदेश जारी कर कई थाना प्रभारियों के स्थानांतरण किए हैं। आदेश के तहत लंबे समय से पदस्थ निरीक्षक, उपनिरीक्षक समेत कई पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नारायणपुर थाना प्रभारी सुरेंद्र यादव का तबादला किया गया है, उनकी जगह विनीत दुबे को नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं छोटेडोंगर, ओरछा, बेनूर और भरड़ा थानों के प्रभारियों में भी बदलाव किया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह फेरबदल प्रशासनिक दृष्टि से आवश्यक माना जा रहा है ताकि थाना स्तर पर कार्यप्रणाली में तेजी और पारदर्शिता लाई जा सके। आदेश जारी होते ही संबंधित अधिकारियों ने नई जिम्मेदारी का कार्यभार संभालना शुरू कर दिया है।




