नारायणपुर

आईटीबीपी 53वीं वाहिनी में राष्ट्रीय एकता दिवस पर दौड़ी एकता की मशाल

आईटीबीपी 53वीं वाहिनी में राष्ट्रीय एकता दिवस पर दौड़ी एकता की मशाल…

नारायणपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर बुधवार को आईटीबीपी 53वीं वाहिनी सामरिक मुख्यालय, जेलवाड़ी (नारायणपुर) में राष्ट्रीय एकता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व द्वितीय कमान अधिकारी संजय कुमार ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत ‘रन फॉर यूनिटी’ से हुई, जिसमें अधिकारियों और हिमवीरों ने लगभग पाँच किलोमीटर की दौड़ लगाकर देश में एकता और अखंडता का संदेश दिया। दौड़ के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए द्वितीय कमान संजय कुमार ने कहा कि सरदार पटेल के योगदान और आदर्शों से प्रेरणा लेकर यह दिवस मनाने का उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति समर्पण की भावना को सशक्त बनाना है।

उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने अपने अटूट संकल्प, संगठन और नेतृत्व के बल पर असंभव को भी संभव कर दिखाया। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर सभी हिमवीरों ने राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ ली और देश की आंतरिक एवं बाह्य सुरक्षा के लिए अपना सर्वोत्तम योगदान देने का संकल्प लिया।

अंत में द्वितीय कमान अधिकारी ने सभी हिमवीरों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकामनाएं दीं और कार्यक्रम का समापन किया।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page