नारायणपुर

राशन दुकानों का निरीक्षण : चना उपलब्ध नहीं, गुड़ की गुणवत्ता पर उठे सवाल

नगर पालिका पार्षद जय वट्टी ने किया नेतृत्व, प्रशासन से सुधार की मांग

नारायणपुर। नगर के विभिन्न राशन दुकानों का निरीक्षण करने पर उपभोक्ताओं की शिकायतें सही साबित हुईं। निरीक्षण दल का नेतृत्व नगर पालिका पार्षद जय वट्टी ने किया। निरीक्षण में पाया गया कि अधिकांश दुकानों पर चना का वितरण नहीं हो रहा है और जिन स्थानों पर गुड़ दिया जा रहा है, उसकी गुणवत्ता बेहद निम्न स्तर की है। इससे आम उपभोक्ताओं की सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।

पार्षद जय वट्टी ने कहा कि शासन की खाद्य सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत चना व अन्य पोषक तत्वों की नियमित आपूर्ति अनिवार्य है, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति इसके विपरीत है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने की अपील की।


रखी गई प्रमुख मांगें

  • सभी राशन दुकानों में नियमित रूप से चना उपलब्ध कराया जाए
  • वितरित किए जा रहे गुड़ की गुणवत्ता की जांच कर केवल मानक के अनुरूप सामग्री का वितरण सुनिश्चित किया जाए
  • जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो, जो निगरानी में लापरवाह रहे हैं।
  • आमजन की शिकायतों के लिए पारदर्शी और उत्तरदायी तंत्र विकसित किया जाए।

आगे की रूपरेखा

प्रतिनिधियों ने कहा कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो जनहित में आगे आंदोलनात्मक कदम उठाए जाएंगे।

निरीक्षण कार्यक्रम में नगर पालिका पार्षद जय वट्टी के साथ कई युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। सभी ने एक स्वर में कहा कि राशन सामग्री की गुणवत्ता और उपलब्धता सीधे जनता की सेहत और जीवन से जुड़ा विषय है, जिस पर प्रशासन को संवेदनशील होकर कार्य करना चाहिए।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page