राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में नारायणपुर का दमदार प्रदर्शन

2 स्वर्ण और 5 रजत पदक जीतकर खिलाड़ियों ने जिले का नाम किया रोशन…
नारायणपुर। जगदलपुर में 21 से 24 सितम्बर तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में नारायणपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों ने कुल 2 स्वर्ण और 5 रजत पदक अपने नाम किए। गोला फेंक में सियाराम वडडे ने स्वर्ण पदक, लंबी कूद में संतोष क्रोराम ने स्वर्ण पदक, वहीं त्रिकूद में रिंकू उयके, भाला फेंक में जगतू राम वटी, त्रिकूद में संतोष, 1500 मीटर दौड़ में नरसिंह और 100 मीटर दौड़ में बुधराम ने रजत पदक हासिल किए। इस सफलता में प्रशिक्षक एस.एल. यादव और दीनानाथ राजपूत का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। विजेता खिलाड़ियों को जी.पी. देवांगन, अशोक उसेंडी, सुरेश कुमार कुमेटी, बालक कीड़ा परिसर के कोच, रितेश बर्मन (अधीक्षक), रामसाय वडडे (सहायक जिला खेल अधिकारी), राजेन्द्र सिंह (सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास) और गौतम एस. गोलछा (अध्यक्ष, एथलेटिक्स संघ नारायणपुर) सहित समस्त स्टाफ ने बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।




