नारायणपुर

भाजपा सदस्यता अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर केदार कश्यप को मिला “सदस्यता रत्न” सम्मान

भाजपा सदस्यता अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर केदार कश्यप को मिला “सदस्यता रत्न” सम्मान

नारायणपुर। भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान में 10,000 से अधिक नए सदस्यों को जोड़ने की उपलब्धि पर नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप को “सदस्यता रत्न” सम्मान से नवाजा गया।

यह सम्मान हाल ही में रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में दिया जाना था, लेकिन पारिवारिक शोक के कारण मंत्री कश्यप कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके थे। शुक्रवार को उनके नारायणपुर आगमन पर सर्किट हाउस में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रूपसाय सलाम ने औपचारिक रूप से यह सम्मान प्रदान किया।

सम्मान ग्रहण करने के बाद मंत्री कश्यप ने कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा—
“यह सम्मान मेरा नहीं, बल्कि भाजपा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और जनता के विश्वास का प्रतीक है। आप सभी के समर्पण और सहयोग से ही यह उपलब्धि संभव हुई है। हम सब मिलकर पार्टी को और मजबूत करेंगे और विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।”

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने मंत्री कश्यप का स्वागत करते हुए उत्साह और गर्व की अनुभूति साझा की।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page