नारायणपुर
गढ़बेंगाल से धौड़ाई तक सीसी सड़क निर्माण हेतु 105 करोड़ 32 लाख की स्वीकृति

ओरछा क्षेत्र में आवागमन होगा सुगम
नारायणपुर | 21 सितम्बर 2025
जिले के ओरछा मार्ग पर अब आवागमन और सुगम होगा। गढ़बेंगाल से धौड़ाई तक 32 किलोमीटर लंबी सड़क को सीसी सड़क के रूप में निर्मित करने के लिए 105 करोड़ 32 लाख 33 हजार रुपये की स्वीकृति प्राप्त हुई है।
वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप के विशेष प्रयास और जिला प्रशासन के सहयोग से यह स्वीकृति लोक निर्माण विभाग से मिली है।
लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता संजय चौहान ने बताया कि स्वीकृति मिलने के बाद जल्द ही निविदा प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। सड़क निर्माण पूरा होने के बाद ओरछा क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में यातायात सुविधा बेहतर होगी और लोगों को बरसात के मौसम में आने वाली कठिनाइयों से राहत मिलेगी।




