नारायणपुर

कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने नगर के गणेश पंडालों में किए दर्शन

कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने नगर के गणेश पंडालों में किए दर्शन, जिले व प्रदेश की खुशहाली की कामना

नारायणपुर। गणेश चतुर्थी पर्व के अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री एवं नारायणपुर विधायक केदार कश्यप ने बुधवार को नगर के विभिन्न गणेश उत्सव पंडालों में पहुंचकर भगवान श्री गणेश के दर्शन किए। उन्होंने जिलेवासियों और प्रदेश की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य व शांति की मंगलकामना करते हुए पूजा-अर्चना की।

मंत्री कश्यप बंगलापारा, पुराना बस स्टैंड, भारत माता चौक, जगदीश मंदिर और बाजार चौक सहित कई पंडालों में पहुंचे। यहां उन्होंने आयोजन समितियों से भेंट की और कहा कि गणेश उत्सव केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक जागरूकता और एकता का प्रतीक है।

उन्होंने कहा—
“भगवान गणेश विघ्नहर्ता हैं, उनकी कृपा से हमारा प्रदेश प्रगति की राह पर निरंतर आगे बढ़ेगा। युवा आयोजकों द्वारा किए जा रहे प्रयास प्रशंसनीय हैं। इस प्रकार के आयोजन सामाजिक ऊर्जा का संचार करते हैं और नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने का माध्यम बनते हैं।”

गणेश पंडालों में नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक मंत्री कश्यप का स्वागत किया। उन्होंने हर स्थल पर आरती की और समिति सदस्यों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष इंद्र प्रसाद बघेल, उपाध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा, भाजपा नेता गौतम गोलछा, संदीप कुमार झा, कमलजीत सिंह आहुजा, कमलापति मिश्रा, गोपाल बघेल, हृदय वर्मा, प्रशांत सिंह, कमल कोर्राम, उज्जवल सोनी, रमशीला नाग, नेहा कश्यप, कृति पोटाई, शांति नेताम, दीपाली नाग सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं समिति सदस्य मौजूद रहे।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page