नारायणपुर

अबूझमाड़ को जोड़ेगी बहुप्रतीक्षित सड़क – गढ़बेंगाल-धौडाई छोटेडोंगर मार्ग हेतु ₹105.22 करोड़ की स्वीकृति

“यह सड़क सिर्फ विकास का मार्ग नहीं, वर्षों की आवाज़ और संघर्ष का परिणाम है” – केदार कश्यप

नारायणपुर। अबूझमाड़ के दुर्गम अंचल को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण का सपना अब साकार होने जा रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार ने गढ़बेंगाल–धौडाई छोटेडोंगर मार्ग (लंबाई 32.60 किमी) के मजबूतीकरण एवं पुनर्निर्माण के लिए ₹105.22 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।

यह निर्णय न केवल क्षेत्र के विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा, बल्कि वर्षों से यहां के निवासियों द्वारा की जा रही आवाज और संघर्ष का प्रतिफल भी है।

वन, परिवहन एवं सहकारिता मंत्री तथा नारायणपुर विधायक केदार कश्यप ने इस फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए कहा –
“यह सिर्फ सड़क नहीं, बल्कि जनभावनाओं और संघर्ष की जीत है। विपक्ष में रहते हुए हमने कई बार इस मार्ग के लिए आंदोलन किए, प्रदर्शन किए। आज यह स्वीकृति पूरे क्षेत्रवासियों के संघर्ष को न्याय देती है।”

उन्होंने आगे कहा कि यह निर्णय भाजपा के वरिष्ठ नेताओं स्व. रतन दुबे, स्व. सागर साहु और स्व. कोमल मांझी को सच्ची श्रद्धांजलि है, जिन्होंने लगातार इस मार्ग को लेकर आवाज उठाई थी।

शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की राह होगी आसान

गढ़बेंगाल–धौडाई छोटेडोंगर सड़क से अबूझमाड़ के सैकड़ों गांव सीधे जुड़ सकेंगे। ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य व प्रशासनिक सेवाओं तक पहुंच सहज होगी। साथ ही, इस मार्ग से रोजाना गुजरने वाले सैकड़ों माइंस ट्रकों की आवाजाही भी सुगम होगी।

सरकार की विकासपरक सोच का परिणाम

यह परियोजना मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की विकासपरक सोच और उपमुख्यमंत्री अरुण साव व वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के समन्वित प्रयासों का परिणाम मानी जा रही है।
क्षेत्रवासी मानते हैं कि इस सड़क के निर्माण से अबूझमाड़ के आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक विकास को नई गति मिलेगी।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page