नारायणपुर

अबूझमाड़ के जंगल से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

नक्सलियों की कुतुल एरिया कमेटी की सक्रियता की आशंका, सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता

नारायणपुर। सुरक्षा बलों को अबूझमाड़ क्षेत्र के कोडलियार मिचिंगपारा के जंगलों में नक्सलियों द्वारा डंप की गई भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, युद्धक उपकरण, नक्सली साहित्य और दैनिक उपयोग की वस्तुएं मिली हैं। बीडीएस टीम एवं सुरक्षा बलों ने सुरक्षात्मक मानकों का पालन करते हुए कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस अधीक्षक रॉबिंसन गुड़िया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अक्षय साबद्रा तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑप्स) अजय कुमार के मार्गदर्शन में 27 सितंबर को कैंप कोडलियार क्षेत्र में डी-माइनिंग और सर्चिंग अभियान चलाया गया। सर्चिंग के दौरान आईईडी की आशंका पर बीडीएस टीम ने सावधानीपूर्वक तलाशी ली। इस दौरान विस्फोटक पदार्थ, लिथियम बैटरी, वायर, पो, नक्सली वर्दी और साहित्य बरामद हुआ।

बरामदगी स्थल के आसपास नक्सलियों की कुतुल एरिया कमेटी की सक्रियता की पुष्टि होती है। आशंका है कि नक्सली इन विस्फोटकों का इस्तेमाल सुरक्षा बलों और आम नागरिकों को नुकसान पहुंचाने के लिए कर सकते थे। पुलिस बल एवं सुरक्षा एजेंसियां लगातार सघन सर्चिंग और डी-माइनिंग ऑपरेशन के जरिए नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर रही हैं।

इस सफलता में कोडलियार में तैनात जिला बल, आईटीबीपी 53वीं वाहिनी की “बी” कंपनी तथा कुतुल में तैनात जिला बीडीएस टीम के जवानों का अहम योगदान रहा। उल्लेखनीय है कि हाल ही में 25 सितंबर को कोडलियार क्षेत्र से 5-5 किलो वजनी पांच आईईडी बरामद कर नष्ट किए गए थे।

बरामद सामग्री

  1. विस्फोटक पदार्थ
  2. लिथियम बैटरी
  3. बूबी ट्रैप स्विच एवं अन्य स्विच
  4. बायोकेंग वॉकी चार्जर अडाप्टर
  5. नक्सली वर्दी, बेल्ट
  6. युद्धक सामग्री (सिलिंग, पोच, बैग आदि)

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page