नारायणपुर

मुस्लिम समाज ने धूमधाम से मनाया यौमे आज़ादी

राष्ट्रीय ध्वज फहराकर वतन की खुशहाली की दुआ…

नारायणपुर। अंजुमन इस्लामिया कमेटी नारायणपुर के तत्वावधान में हर साल की तरह इस वर्ष भी यौमे आज़ादी 15 अगस्त का जश्न उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया।
सुबह स्थानीय जामा मस्जिद के सामने पुराने जमात खाना परिसर में मुस्लिम समाज के वरिष्ठ नागरिक एम. एच. फ़ारूक़ी ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया। तिरंगा फहराते ही उपस्थित जनसमूह ने राष्ट्रगान गाकर वतन-ए-हिंदुस्तान के जयकारे बुलंद किए।

इस अवसर पर समाज के लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर स्वतंत्रता दिवस की मुबारकबाद दी और देश में अमन, खुशहाली एवं तरक्की की दुआ मांगी। कार्यक्रम में सदर मोहम्मद इमरान खान, कार्यकारी सदर मोहम्मद इलियास, सैयद अख्तर अली, नायब सदर मौलाना अबुल वफ़ा क़ादरी, मोहम्मद आरिफ, मुतवल्ली शेख अकबर, मोहम्मद इकबाल कुरैशी, इशरत रज़ा, एसबी फरीदी, शेख तनवीर, शेख महमूद, तमीज फारूकी, शेख यूसुफ़, अब्दुल हबीब फारूकी, हाफिज रब्बानी, मोहम्मद फिरोज, हाजी मोहम्मद जावेद, मौलाना मुबारक, अब्दुल रहीम, अली अंसारी, सादिक भाई, मोहम्मद शकील खान, इमामुदीन अंसारी, शहजाद अंसारी, जलाल भाई, हुसैन खान, वाशिम, जावेद मिर्जा, परवेज़, निसार सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में समाज के वरिष्ठजनों ने युवाओं से देश की तरक्की में योगदान देने और भाईचारे की परंपरा को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page