नारायणपुर

भाजयुमो की भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा व मंत्री केदार कश्यप ने दिखाई हरी झंडी

नारायणपुर — हर घर तिरंगा – हर मन तिरंगा अभियान के तहत नारायणपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की ओर से रविवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिला पंचायत कार्यालय के सामने से यात्रा की शुरुआत छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री व नारायणपुर विधायक केदार कश्यप ने हरी झंडी दिखाकर की।

सैकड़ों मोटरसाइकिलों पर तिरंगा थामे युवा, देशभक्ति के गीत और नारे लगाते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जयस्तंभ चौक पहुंचे, जहां यात्रा का समापन हुआ। पूरे नगर में भारत माता की जयवंदे मातरम और तिरंगा झंडा जिंदाबाद के नारों की गूंज रही।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा—

“तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, यह हमारे राष्ट्र की आत्मा और गर्व का प्रतीक है। युवाओं का उत्साह देखकर विश्वास होता है कि भारत का भविष्य सुनहरा है।”

वनमंत्री केदार कश्यप ने कहा—

“भाजयुमो की यह तिरंगा यात्रा युवाओं के समर्पण और देशभक्ति का जीवंत उदाहरण है। आज के युवा नेतृत्व की नई परिभाषा लिख रहे हैं।”

भाजयुमो जिलाध्यक्ष पंकज जैन ने बताया कि यह अभियान स्वतंत्रता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प है।
मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संध्या पवार, अध्यक्ष जिला पंचायत नारायण मरकाम, पूर्व जिलाध्यक्ष रूपसाय सलाम, भाजपा नेता गौतम गोलछा, नरेंद्र मेश्राम, पार्षदगण रमशीला नाग, संगीता जैन, कृति पोटाई, सुदीप झा, मरण शील, प्रशांत सिंह, कमल कोर्राम, दीपेंद्र भोयर, बिस्सु दत्ता, निलेश बघेल, घुड बघेल, हेमंत भोई, नानू नाग, सूर्यपाल दुबे, उज्जवल सोनी समेत भाजयुमो के सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

तिरंगे के रंग में रंगा नगर

  • नगर की सड़कों पर युवाओं के हाथों में लहराता तिरंगा
  • जगह-जगह फूल बरसाकर यात्रा का स्वागत
  • मोटरसाइकिलों पर तिरंगा सजावट, ढोल-नगाड़ों की थाप पर देशभक्ति का जोश

तिरंगा यात्रा में युवाओं का अनोखा जोश
तिरंगा यात्रा में शामिल युवाओं ने केवल मोटरसाइकिलों पर ही नहीं, बल्कि अपने हेलमेट, जैकेट और चेहरों पर भी तिरंगे के रंग सजाए। कई समूहों ने यात्रा के दौरान देशभक्ति गीत गाए और ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ का संदेश दिया। इस दौरान महिलाओं और बच्चों ने भी घरों से निकलकर तिरंगा लहराकर यात्रियों का अभिवादन किया।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page