नारायणपुर

पुस्तक वाचन से बढ़ेगी ज्ञान और व्यक्तित्व की रोशनी

कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नारायणपुर में रजत जयंती वर्ष पर आयोजन…

नारायणपुर।
छत्तीसगढ़ शासन के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में शुक्रवार को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नारायणपुर में पुस्तक वाचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में पठन-पाठन की आदत को प्रोत्साहित करना और पुस्तकों के महत्व को समझाना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बंगला पारा वार्ड की पार्षद कीर्ति पोटाई एवं खंड शिक्षा अधिकारी नारायणपुर कृष्णनाथ गोटा उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने छात्राओं को पुस्तक वाचन के लाभ और जीवन में इसके महत्व पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि पुस्तकों का अध्ययन न केवल ज्ञानवर्धन करता है, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण और जीवन मूल्यों की समझ भी देता है।


छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

कक्षा 6वीं से 12वीं तक की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर हिन्दी और अंग्रेज़ी भाषा में स्पीड रीडिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया।


शिक्षकों ने साझा किए विचार

विद्यालय के शिक्षकों ने भी छात्राओं को पाठ्यपुस्तकों के अलावा साहित्यिक, सामान्य ज्ञान और प्रेरणादायी पुस्तकों के अध्ययन की आदत डालने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि पुस्तकें मनुष्य की सबसे बड़ी साथी हैं, जो हर परिस्थिति में सही मार्गदर्शन करती हैं।


आयोजन में शिक्षकों का योगदान

कार्यक्रम प्रभारी प्राचार्य हरि सिंह उईके के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शैलेश नेताम, लक्ष्मी पोटाई, भार्या साहू, प्रिया देवांगन, मनीष पाण्डे, चन्द्रकला लहरें, भेलसिंह कंवर, राघवेन्द्र वर्मा, हरेंद्र बघेल सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सक्रिय सहयोग दिया।

कार्यक्रम का संचालन गरिमा कुमार ने किया।


यह आयोजन न केवल छात्राओं के लिए प्रेरणादायी साबित हुआ बल्कि विद्यालय परिसर में अध्ययन-संस्कृति को भी नई दिशा देने वाला रहा।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page