नारायणपुर

नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ के मोहन्दी में धूमधाम से मना 79वां स्वतंत्रता दिवस

आईटीबीपी 53वीं वाहिनी के नेतृत्व में सांस्कृतिक व खेलकूद कार्यक्रम, ग्रामीणों ने सराहा….

मोहन्दी (नारायणपुर)। नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ के सीओबी मोहन्दी में 53वीं वाहिनी आईटीबीपी के नेतृत्व में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि 53वीं वाहिनी के सेनानी श्री संजय कुमार ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

ध्वजारोहण के बाद अपने संबोधन में सेनानी सेन ने कहा कि आज हम स्वतंत्रता की 79वीं वर्षगांठ मना रहे हैं, यह दिन हमें आज़ादी के महत्व और उसके लिए हुए बलिदानों की याद दिलाता है। उन्होंने सभी से संकल्प लेने का आह्वान किया कि हम अपने देश को और महान बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे और इसकी स्वतंत्रता व संप्रभुता बनाए रखने में तन-मन-धन से जुटेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में देश की एकता व अखंडता को चुनौती देने वाली विघटनकारी शक्तियों को नाकाम करने के लिए प्रत्येक भारतीय को जागरूक रहना होगा।

ग्रामीण, बच्चे और जवान शामिल
कार्यक्रम में ग्रामवासी, स्कूली बच्चे, महिलाएं और आईटीबीपी के जवान बड़ी संख्या में मौजूद थे। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और खेलकूद प्रतियोगिताओं में सभी वर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतिभागियों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया।

ग्रामवासियों के लिए सामूहिक भोज
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित ग्रामीणों और बच्चों के लिए सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने आईटीबीपी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न केवल देशभक्ति की भावना को मजबूत करते हैं बल्कि जवानों और आम जनता के बीच संबंधों को भी सुदृढ़ करते हैं।

इनकी रही उपस्थिति
इस मौके पर द्वितीय कमान संजय भारद्वाज, उप-सेनानी प्रशांत सोनी, सीएमओ डॉ. सपना, सहायक सेनानी सुरेश राम, 53वीं वाहिनी के अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


 

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page