तेलंगाना ने उत्तराखंड को 4-1 से हराकर फाइनल में बनाई जगह

सब-जूनियर गर्ल्स नेशनल फुटबॉल चैम्पियनशिप 2025-26
नारायणपुर | रामकृष्ण मिशन आश्रम मैदान में खेले गए सब-जूनियर गर्ल्स नेशनल फुटबॉल चैम्पियनशिप 2025-26 (टीयर-2) के सेमीफाइनल मुकाबले में तेलंगाना ने उत्तराखंड को 4-1 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।

मैच की शुरुआत से ही तेलंगाना ने आक्रामक अंदाज दिखाया। पहले हाफ में ही टीम ने तीन गोल दागकर बढ़त बना ली। उत्तराखंड की ओर से एकमात्र गोल प्रियांशी चौधरी ने 67वें मिनट में किया। वहीं तेलंगाना की ओर से मड्डी कीर्तन ने 42वें, 45वें और 54वें मिनट में लगातार तीन गोल कर हैट्रिक पूरी की। इसके अलावा स. लक्ष्मी ने 85वें मिनट में गोल कर टीम की जीत पक्की कर दी।
निर्धारित 90 मिनट के खेल के बाद स्कोर 4-1 रहा और इस जीत के साथ तेलंगाना की टीम फाइनल में पहुंच गई।
मैच का संचालन रेफरी संदीप दास ने किया। उनके सहयोगी के रूप में पी. सुमन और बिद्यालक्ष्मी देवी युमनाम सहायक रेफरी रहीं, जबकि चौथे अधिकारी के रूप में कुसुम मंडी की जिम्मेदारी रही।




